जिला अध्यक्ष,सांसद,विधायक ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण*

*जिला अध्यक्ष,सांसद,विधायक ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण*
*जिला अध्यक्ष ने जिला वासियों को दी शुभकमनाएं*

सागर। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,सांसद राजबहादुर सिंह,विधायक शैलेंद्र जैन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में  जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,सांसद  राजबहादुर सिंह,विधायक शैलेंद्र जैन प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान्न वितरण किया गया। 
*देश ने हर गरीब के जीवन को बदलने मे नए आयाम छुए - गौरव सिरोठिया*
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने स्वतंत्रता दिवस पर  जिले के सभी जिलावासियों और पार्टी कार्यकताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री सिरोठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत की आजादी के 77 वर्षो और इस अमृतकाल के दौरान भारत ने दुनिया में विकास की नई ऊचाइयों को छुआ है और भारत पर दुनिया का विश्वास बढ़ा है। देश ने हर गरीब के जीवन को बदलने मे नए आयाम छुए है। आज इस पावन पर्व पर देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी जिला वासियों ने सकल्प लिया है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 में भारत माता परम वैभव पर पहुचेगी और भारत दुनिया का सिरमोर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनके विश्व पटल पर उभरेगा। 
ध्वजारोहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक,श्याम तिवारी, सुधीर यादव,जगन्नाथ गुरैया,कमलेश भगेल,नवीन भट्ट,देवेंद्र कटारे,राजू तिवारी,गोपी पंथी,रिंकू राज,अंशुल हर्षे,नितिन सोनी,बालकिशन सोनी,अंशुल परिहार,राहुल नामदेव,राजेश सैनी,राहुल कुशवाहा,सुनील सेलट, विक्रम सोनी,दीपक लोधी, सोनू उपाध्याय  सहित जिला कार्यालय परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

DESIGNER