बूथ विस्तारक अभियान – 02 के तहत केसली मंडल में आयोजित हुई कार्यशाला

बूथ विस्तारक अभियान – 02 के तहत केसली मंडल में आयोजित हुई कार्यशाला 
हमारे यहां संगठन ही सर्वोपरि है, क्योंकि भाजपा की पहचान उसके उत्कृष्ट संगठन के रूप में होती है - यश अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष

सागर.

देश मे अनेक राजनीतिक दल काम कर रहें है। कोई व्यक्ति आधारित है, तो कोई परिवारवाद से ग्रसित, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित दल है। हमारे यहां संगठन ही सर्वोपरि है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके उत्कृष्ट संगठन के रूप में होती है। हमारा संगठन बूथ स्तर तक फैला हुआ है। संगठन को मजबूत करना है तो हम सभी को मिलकर बूथ समितियां और भी सशक्त करनी होगी। संगठन ने बूथ विस्तारक अभियान - 02 बूथ सशक्त करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जो अभियान की शुरूआत की है। उसे हम सभी को अधिक से अधिक बूथों पर पहुंचकर उसे मजबूत करना है। यह वक्तव्य भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने देवरी विधानसभा के केसली मंडल में आयोजित कार्यशाला में कहे।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बूथ विस्तारक अभियान-02 की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को केसली मंडल में बूथ विस्तारक अभियान 02 के तहत कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि आगामी समय चुनाव हैं। ऐसे में संगठन द्वारा तय किए गए कार्यक्रम बूथ विस्तारक अभियान-02 हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संगठन की मजबूती के लिए यह महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा बूथ मजबूत होगा तो जनता की सेवा के लिए भाजपा की भागीदारी और भी मजबूत होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश श्रीवास्तव, गया प्रसाद पाराशर, गोविंद सिंह ठाकुर एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
000000

DESIGNER