सागर में बीजेपी के पूर्व पार्षद ,हुए कांग्रेस में शामिल ,पूर्व सीएम के समक्ष कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष पहुंचे कांग्रेस के पास

पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष कुशवाहा क्षत्रिय समाज सागर के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व बीजेपी पार्षद अशोक कुशवाहा कांग्रेस में शामिल
पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष कुशवाहा क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा से पार्षद रहे अशोक कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने अशोक कुशवाहा को तिरंगा गमछा डालकर कांग्रेस परिवार में किया स्वागत। अशोक कुशवाहा सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र की मकरोनिया नगरपालिका से बीजेपी के पार्षद रहे है। आज नरयावली के पूर्व विधायक और मंत्री रहे सुरेंद्र चौधरी के साथ पहुंचे। दरअसल पूर्व पार्षद और कुशवाहा समाज के प्रमुख नेता अशोक कुशवाहा सागर में कल रविवार को हुए संभागीय कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उपेक्षा किए जाने और समाज के हितों को सही तरीके से नहीं उठाए जाने से आहत थे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अशोक कुशवाहा ने कल बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। उनके मताबिक कुशवाहा समाज को दो मामलों सेमराबाग की जमीन और पुलिस अभिरक्षा में मारे गए क्रतेश पटेल के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे प्रयासरत थे। क्रतेष के परिजनों को नजरबंद कर दिया गया। इससे काफी आहत थे।

DESIGNER