भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा रहली विधानसभा के ढाना ग्राम में आयोजित हुई युवा चौपाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा रहली विधानसभा के ढाना ग्राम में आयोजित हुई युवा चौपाल 
भाजपा की विचार धारा राष्ट्रवाद की विचार धारा से प्रेरित है - यश अग्रवाल 

सागर. 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम रहली विधानसभा के ग्राम ढाना मेें युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नव मतदाताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
 
 भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की विचार धारा राष्ट्रवाद की विचार धारा से प्रेरित है, भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी ऊर्जा मिशन 2023 में होने वाले चुनावों में लगाना है। संगठन की मजबूती के लिए पिछले सालों में सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना है। वहीं नव युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का काम करना है। 

भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा ही क्रांति के वाहक होते हैं और युवा ही देश के पुनर्निर्माण में भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था जीवन की वह अवधि हैं जो शक्ति और क्षमता के साथ आगे बढ़ती है। किसी भी समस्या का समाधान युवा सकारात्मकता के साथ करना जानता है। इसलिए संगठन ने हम सभी पर जो भरोसा जताया ह, उसे निष्ठा के साथ पूरा करना है। कार्यक्रम के दौरान नितिन सोनी, नितिन साहू और नीतेश सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
—-------

DESIGNER