SAGAR : में फिर एक नव विवाहिता की मौत परिजनो ने लगाए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

सागर में फिर एक नव विवाहिता की मौत परिजनो ने लगाए ससुराल पक्ष पर  प्रताड़ना के आरोप



सागर
के मालथौन थाना क्षेत्र के ग्राम खिरियाकलां में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। खबर मिलते ही अशोकनगर से मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार नेहा राजपूत उम्र 27 साल निवासी ग्राम मेनाई अशोकनगर की शादी 20 मई 2022 को सागर के ग्राम खिरियाकलां निवासी रिंकू राजपूत से हुई थी। शादी होने के बाद दूसरी बार 9 फरवरी को नेहा मायके से ससुराल आई थी। इसी बीच उसने घर में फंदा लगा लिया। परिवार वालों ने शव फंदे पर झूलता देखा तो नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। मायके पक्ष को मामले की सूचना दी।

खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग खिरियाकलां पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर की पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने सागर बीएमसी में डॉक्टर की पैनल से शव का पीएम कराया और शव परिवार वालों को सौंप दिया। मालथौन थाने के एएसआई सरवर खान ने बताया कि नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
                    मृतिका का भाई
मृतका नेहा के भाई अजय सिंह राजपूत ने बताया कि बहन शादी के बाद दूसरी बार 9 फरवरी को अपनी ससुराल आई थी। उसने दो दिन पहले फोन पर बताया था कि ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। रात 1 बजे तक काम कराते हैं और गहने भी छीन लिए हैं। वह बहुत परेशान थी। इसी बीच उसके ससुर का फोन आया और उन्होंने बताया कि नेहा ने फांसी लगा ली है। तुरंत खिरियाकलां पहुंचे। जहां देखा तो जिस रूम में फांसी लगाना बताया था वहां न तो दरवाजा टूटा था और न ही कोई अन्य प्रमाण था। पंखे पर फंदा भी नहीं मिला। भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बहन को प्रताड़ित कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

DESIGNER