SAGAR : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, #क्राइम

SAGAR : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप,
सागर के राहतगढ़ ,थाना क्षेत्र के ,ग्राम रजवांस, में नविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग आ गए। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मृतका की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
                     युवती का भाई 



जानकारी के अनुसार भूरी कुशवाहा उम्र 21 साल निवासी रजवांस की शादी 7 माह पहले महेश कुशवाहा के साथ हुई थी। अचानक शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते भूरी ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो भूरी का शव फंदे पर लटका था। सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। ससुराल वालों ने मेरी बहन की हत्या की है मृतका भूरी के बड़े भाई राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 7 माह पहले बहन की शादी रजवांस के महेश कुशवाहा के साथ हई

की शादी रजवांस के महेश कुशवाहा के साथ हुई थी। आज मां ने बहन को फोन लगाया तो देवर ने फोन रिसीव किया। उन्होंने बताया कि भूरी ने फांसी लगा ली है। लेकिन ससुराल वालों ने खुद ने से सूचना नहीं दी। जब हम रजवांस पहुंचे तो भूरी का शव पलंग पर रखा था। मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने गला घोंटकर मारा है। मामले की जांच होना चाहिए। प्रकरण में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जांच के बाद ही प्रकरण में भूरी के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

DESIGNER