भारतीय जनता युवा मोचा जिला सागर द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत देवरी में आयोजित किया क्रिकेट टूर्नामेंट

भारतीय जनता युवा मोचा जिला सागर द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत देवरी में आयोजित किया क्रिकेट टूर्नामेंट
पुरानी सरकारों में खेल प्रतिभा को उभारने के लिए खेल मैदान नहीं थे, लेकिन भाजपा की संवेदनशील सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया - गौरव सिरोठिया, जिलाध्यक्ष 
सागर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर "खेलेगा मध्यप्रदेश" अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में देवरी विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि किसी भी शहर, गांव, प्रदेश देश की उन्नति में युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है। इसके लिए युवाओं को अपनी भागादारी सुनिश्चित करनी होगी। तभी गांव, शहर, प्रदेश का विकास संभव है। इसके लिए खेल भी बेहतर विकल्प है। आज प्रदेश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने समूचे विश्व में देश और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे जुड़कर युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, वहीं मानसिक रूप से भी अपना विकास कर सकते हैं। 
जिलाध्यक्ष सिरोठिया ने कहा कि पुरानी सरकारों में युवाओं की खेल प्रतिभा को उभारने के लिए क्षेत्र में कोई भी खेल मैदान नहीं थे, लेकिन भाजपा की संवेदनशील सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया और आज गांव-गांव में खेल मैदान व स्टेडियम हैं। ताकि यहां के युवा भी आगे बढ़ सके। केंद्र सरकार ने भी खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व खेलों को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधान किए हैं। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग खेलों के माध्यम से मप्र के युवाओं ने विश्व में नाम कमाया है, जिससे विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हुआ है। युवाओं को इतनी बड़ी ऊंचाई पाने के लिए किसी बड़े शहर में होना जरूरी नहीं है, बल्कि युवाओं की अपनी मेहनत लगन उसे खेलों में कहीं पर भी ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के माध्यम से ऐसे प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है। जिसके माध्यम से खेल में प्रतिभा दिखाने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। 

DESIGNER