सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिले के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

*भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने दी शुभकामनाएं*
*प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश हर बूथ पर सुनेंगे कार्यकर्ता और दीवार लेखन करेंगे*

 सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिले के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 
 जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम,उसके बाद दल और अंत में हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का हर कार्यकर्ता प्राणप्रण के साथ जुटकर पार्टी को सर्वोच्च की ओर ले जाने में अपना योगदान देगा।

*पार्टी कार्यालयों पर हुई सजावट, बूथ स्तर पर पार्टी का ध्वज फहराया जायेगा*

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पर जिले के सभी बूथों पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। स्थापना दिवस के पूर्व जिला कार्यालय पर विशेष सजावट की गई है। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को सुनेंगे। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे।

DESIGNER